शहर की नई वार्डबंदी पर सरकार की मुहर
साल 2018 में प्रस्तावित नगर निगम चुनाव के लिए नई वार्डबंदी की रिपोर्ट पर प्रदेश सरकार ने मुहर लगा दी है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरन ने वार्डबंदी की सीमाओं की अधिसूचना जारी की है। इसमें एडीसी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमेटी की ओर से दी गई सिफारिशों को तवज्जो दी गई है। उनके अनुसार की नई वार्डबंदी को फाइनल रूप दे दिया गया है। अब बीसी के वार्ड तय करने हैं। इसके बाद महिलाओं के लिए कौन से वार्ड आरक्षित होंगे, इस विषय में फैसला लिया जाएगा।
किस वार्ड में क्या फेरबदल हुआ नक्शे से होगा स्पष्ट
निगम प्रशासन की मानें तो एडीसी की अध्यक्षता वाली कमेटी की सिफारिश पर जो वार्डबंदी की उसे हरी झंडी मिल गई है। ऐसे में भाजपा समर्थित पार्षद रेखा ऐरन, प्रीतम सैनी, पार्षद महेंद्र जुनेजा और भाजपा समर्थित हनुमान ऐरन ने कमेटी के सामने जो मांग की उन्हें सहमति मिलने की बात सामने आई है। हालांकि किस वार्ड में क्या परिवर्तन हुए इस बारे में नक्शा सार्वजनिक होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
नवंबर 2017 में नगर निगम ने नई वार्डबंदी का सर्वे कराया था। जनप्रतिनिधियों की ओर से इस सर्वे पर आपत्तियां उठी थीं। ऐसे में निगम प्रशासन ने सर्वे रिपोर्ट को दुरुस्त करने के लिए फील्ड में कर्मचारी भेजे। 17 दिन तक वार्डबंदी सर्वे रिपोर्ट को दुरुस्त करने की औपचारिकताएं हुईं। इसके बाद डीसी की अध्यक्षता में निगम अधिकारी व पार्षदों की 5 सदस्यीय कमेटी के सामने रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिस पर 25 मिनट में ही सहमति की मुहर लग गई और सर्वे रिपोर्ट यूएलबी के माध्यम से सरकार को भेजी गई थी।
फैक्ट एंड फिगर्स
3.68 लाख जनसंख्या सर्वे में बतायी गई।
भाजपा समर्थित पार्षदों की मांग पर कमेटी ने किए थे जो फेरबदल वे मान्य
सर्वे पर उठे थे सवाल
20 वार्ड हैं नगर निगम दायरे में।
वार्डबंदी की अधिसूचना जारी हो गई है। जिसे यूएलबी की साइट पर डाल सार्वजनिक कर दिया गया है।\\\'\\\' जयवीर यादव, जेसी, नगर निगम हिसार।