पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • सेक्टर 4 पार्ट टू के खाली 220 मकान आमजन को अलॉट करेगा हाउसिंग बोर्ड

सेक्टर-4 पार्ट टू के खाली 220 मकान आमजन को अलॉट करेगा हाउसिंग बोर्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | जिले में हाउसिंग बोर्ड के खाली पड़े 220 मकान आमजन को उपलब्ध करवाए जाएंगे। इनके आंवटन को मई के प्रथम हफ्ते में मांगे जाएंगे। पंचकूला मुख्यालय से आई एक टीम ने शुक्रवार को हाउसिंग बोर्ड कॉम्प्लेक्स के खाली मकानों का निरीक्षण किया। हाउसिंग बोर्ड के सचिव रणधीर सिंह की अध्यक्षता में मुख्य लेखा अधिकारी राजेश गुप्ता, हाउसिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता विजय त्रिखा व संपदा प्रबंधक राजबीर सिंह की टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन के समीप सेक्टर-4 पार्ट-2 में ओपी जिंदल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स का जायजा लिया। सचिव ने बताया कि इस हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में 220 मकान खाली हैं, जिन्हें आवास बोर्ड द्वारा पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर आमजन के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।

आवासों का विवरण : एचआईजी ग्राउंड फ्लोर के 4, पहले फ्लोर के 6, एमआईजी के ग्राउंड फ्लोर के 26, पहले फ्लोर के 28, एलआईजी ग्राउंड फ्लोर के 28, पहले फ्लोर के 34, ईडब्ल्यूएस ग्राउंड फ्लोर के 20, पहले फ्लोर के 20, सेकंड फ्लोर के 25 तथा थर्ड फ्लोर के 27 मकान अभी खाली हैं।

खबरें और भी हैं...