पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • रिटायर्ड कर्मियों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन पुलिस रिटायर्ड संगठन का भी मिला समर्थन

रिटायर्ड कर्मियों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन पुलिस रिटायर्ड संगठन का भी मिला समर्थन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वक्ताओं ने कहा-पिछले साल 29 मार्च को मानी गई मांगें लागू नहीं कर रही सरकार

हिसार | रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा ने जिला उपायुक्त कार्यालय पर धरना शुक्रवार को पांचवें दिन जिला प्रधान ओमप्रकाश सैनी की अध्यक्षता में दिया।

ब्लॉक प्रधान अशोक अटवाल एचएयू, ब्लॉक हिसार 1 के प्रधान रणसिंह श्योराण ने भी धरने की अध्यक्षता की। मुख्य वक्ता संघ के राज्य प्रधान आरसी जग्गा ने बताया कि रिटायर्ड कर्मचारी संघ के संघर्ष को हरियाणा पुलिस रिटायर्ड संगठन ने अपना समर्थन देने की घोषणा की। संगठन के जिला प्रधान ओमप्रकाश, सचिव सूरत सिंह यादव व राज्य उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह स्याहड़वा ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन का समर्थन दिया। राज्य प्रधान जग्गा ने बताया कि धरने के अंतिम दिन संगठन पदाधिकारियों ने अपना मांगपत्र उपायुक्त के माध्यम सरकार को भेजा गया। वक्ताओं ने कहा, पिछले साल 29 मार्च को मानी गई मांगों को सरकार लागू नहीं कर रही। रिवाइज पे स्केल देने में आनाकानी की जा रही है। सरकार के अड़ियल रवैये के कारण कर्मचारियों में रोष है। मेडिकल भत्ता और एलटीसी संबंधी मांगों को पूरा करने के लिए सरकार ने तीन महीने का समय मांगा था लेकिन एक साल 2 महीने बीतने के बाद भी सरकार ने कर्मचारियों की जायज मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया है। इस मौके पर सचिव श्योचंद राम घोड़ेला, धर्मपाल नाड़ा, चंद्रप्रकाश, रामस्वरूप, धारा सिंह, हवासिंह, केएल ग्रोवर, जयबीर, नानकदेव, प्रेम सिंह, करतार सिंह, सूरजमल, दीवान सिंह, बजरंग लाल, जगदीश, सुरजीत, रमेश, कृष्ण बेनीवाल, रामकुमार, होशियार खान, रणधीर सिंह आिद मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...