सातवें वेतन आयोग को लागू करने की मांग काे लेकर गजूटा ने सौंपा मांग-पत्र
हिसार | हरियाणा फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर ऑर्गेनाइजेशन का प्रतिनिधिमंडल प्रधान डाॅ. विकास सिवाच की अध्यक्षता में विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को शिक्षा सदन, पंचकूला में शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से मिला तथा मांग-पत्र सौंपा। हरियाणा फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर ऑर्गेनाइजेशन के उपप्रधान व जीजेयू टीचर एसोसिएशन के प्रधान डाॅ. धमेंद्र कुमार ने बताया कि ऑर्गेनाइजेशन द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा जारी की गई सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को पूर्णतया लागू करने, छठे वेतन आयोग की त्रुटियों को दूर करने, कॉलेज कैडर के शिक्षकों की एडवांस इन्क्रीमेंट को बेसिक-पे में जोड़ने, कॉलेज कैडर के शिक्षकों की आयु सीमा 58 वर्ष से 60 वर्ष करने, एडिड कॉलेजों के शिक्षकों को 20 वर्ष के सेवाकाल के बाद पेंशन का लाभ देने, बिना नेट के पीएचडी होल्डर शिक्षकों को चार साल के अनुभव के आधार पर पदोन्नति देने तथा एडिड कॉलेजों के शिक्षकों को मेडिकल सुविधा देने की मांग की गई। इसके साथ कॉमन एकेडमिक कैलेंडर पर भी रोष जताया गया।