एचएसईबी वर्कर यूनियन ने मीटिंग कर अफसरों पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया
हिसार | सातरोड सब डिवीजन प्रांगण में एचएसईबी वर्कर यूनियन के कर्मचारियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता राजकुमार यादव ने की और मंच का संचालन यूनिट सचिव रविंद्र विश्नोई ने किया। बैठक में कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समस्याओं पर विचार-विमर्श किया और निगम प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कर्मचारी विरोधी नीतियों पर रोष प्रकट किया। बैठक में राजकुमार यादव ने अधीक्षक अभियंता हिसार व उप मंडल अधिकारी सातरोड पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों यूनियन ने उप मंडल कार्यालय में हो रहे गलत कार्यों को उजागर किया था।