जाट सेवक संघ ने वैशाखी पर्व पर तीसरा स्थापना दिवस मनाया
हिसार | जाट सेवक संघ की ओर से जाट धर्मशाला में वैशाखी पर्व मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस पर शुक्रवार के तीसरा स्थापना दिवस मनाते हुए समाज की भलाई के लिए अनेक निर्णय लिए गए। इनमें गरीब बच्चों के लिए पुस्तकालय के संचालन के बारे में निर्णय लिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि उमेद लोहान ने संघ के कार्यों की सराहना की। बार एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप बाजिया ने भी संघ के कामकाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि मेल-मिलाप सहयोग सेवा तथा भाईचारे को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। संघ द्वारा जिस भी व्यक्ति को कानूनी सहायता के लिए भेजेंगे, उस जरूरतमंद व्यक्ति को मुफ्त में कानूनी सहायता प्रदान की जाएगी।