दुकान पर कब्जा करने पर केस दर्ज
हिसार | बालसमंद रोड स्थित प्रोफेसर काॅलोनी वासी अरूण कुमार की शिकायत पर पुलिस ने कुछ युवकों के खिलाफ दुकान पर कब्जा करने और मारपीट कर धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस को अरूण कुमार ने बताया कि उसकी कैमरी रोड पर आरा मशीन है। इस पर कुछ युवकों ने आकर कब्जा कर लिया। जब उन्हें रोका तो मारपीट करके धमकी देने लगे। आरोप है कि खरड़ वासी संदीप, कैमरी वासी राजपाल उर्फ राजू, कैमरी वासी संदीप गोदारा, आजाद नगर वासी मंजीत सहित अन्यों ने उक्त वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।