पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • टीबी मरीजों का रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन, स्टाफ को मिलेंगे टैब

टीबी मरीजों का रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन, स्टाफ को मिलेंगे टैब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टीबी ग्रस्त मरीजों का रिकॉर्ड ऑनलाइन होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के फील्ड स्टाफ को टैब दिए जाएंगे। यह व्यवस्था प्रदेश के सभी जिलों में शुरू होगी, ताकि मरीजों को टीबी से मुक्ति दिलाने के लिए ट्रैक किया जा सके। फील्ड स्टाफ एक-एक मरीज की जानकारी को विभाग के पोर्टल पर अपडेट करता रहेगा। अगर मरीज ने दवा का सेवन नहीं किया या किसी कारणवश दवा खानी ही छोड़ दी है तो उसकी भी मॉनिटरिंग करके पुन: इलाज शुरू करवाया जाएगा। बता दें कि हिसार में अत्यंत गंभीर टीबी ग्रस्त मरीजों की संख्या 90 है।

यह सुविधा टीबी ग्रस्त मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए शुरू हो रही है। इन मरीजों का डेटा ऑनलाइन होगा। स्वास्थ्यकर्मियों को टैब देंगे, जोकि फील्ड में जाकर गंभीर मरीजों की पहचान कर उनका डेटा ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करेंगे।\\\'\\\' - डाॅ. जौहर, डिप्टी सीएमओ, टीबी विभाग।

खबरें और भी हैं...