पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • फिट्जी की ओर से 15 को होगा साइंस ऑफ सक्सेस सेमीनार, सफल होने के देंगे टिप्स

फिट्जी की ओर से 15 को होगा साइंस ऑफ सक्सेस सेमीनार, सफल होने के देंगे टिप्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | आईआईटी जेईई व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्टूडेंट्स को गाइड करने के लिए फिट्जी इंफॉरमेशन सेंटर की ओर से 15 अप्रैल को साइंस ऑफ सक्सेस नाम से सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसमें दिल्ली से आए विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ फ्री में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सक्सेस होने के टिप्स देंगे।

बच्चों को कैसे पढ़ना चाहिए, कॅरियर को लेकर वो क्या सोचते हैं, एग्जाम में स्ट्रेस को दूर करके सक्सेस कैसे पाएं, सक्सेस के लिए किन चीजों की आवश्यकता है, इन सवालों के जवाब एक्सपर्ट सेमीनार में देंगे। इसमें कक्षा 6 से 11वीं तक के स्टूडेंट व उनके अभिभावक भाग ले सकते हैं। सेक्टर 13 स्थित फिट्जी इंफॉरमेशन सेंटर पर रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। सेमीनार का आयोजन सुबह 11 से 2 बजे तक मिडटाउन ग्रेंड में किया जाएगा। इसके बाद 22 अप्रैल को क्यूरेट नाम से एडमिशन व स्कॉलरशिप टेस्ट का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें 10वीं व 11वीं के स्टूडेंट भाग ले सकते हैं। परीक्षा का आयोजन सेंट कबीर स्कूल में होगा। फिट्जी के एक्सपर्ट मोहित राजपूत ने बताया कि हरियाणा में हिसार में पहला फिट्जी इंफॉरमेशन सेंटर खोला गया है। जिसके जरिए स्टूडेंट्स को साइंस विषयों की कोचिंग के लिए तथा कॅरियर के लिए गाइडेंस दी जाएगी। इनके साथ-साथ समय-समय पर सेमीनार करवाए जाएंगे। जिनमें बच्चों को कॅरियर में सफलता पाने के टिप्स देने के लिए देश की विभिन्न शाखाओं से एक्सपर्ट एकत्रित होंगे। स्टूडेंट्स को आईआईटी जेईई सेंट कबीर स्कूल में आयोजित किए जाएंगे। फिट्जी के हिसार के अलावा दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा में शाखाए हैं।

खबरें और भी हैं...