गलत कैलकुलेशन करने वाले अफसरों पर हो कार्रवाई
इनहांसमेंट के विराेध में सेक्टरवासियों ने 22वें दिन भी हुडा कार्यालय पर धरना दिया। सेक्टरवासियों ने कहा कि अधिकारी गलत कैलकुलेशन कर अलॉटियों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस मामले की जांच करवाकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को घरों पर विरोध स्वरूप काले झंडे लगाए जाएंगे। सेक्टरवासी शनिवार व रविवार को सेक्टर 16-17 के कम्युनिटी सेंटर में एकत्रित होंगे और वहां से मशाल जुलूस निकाला जाएगा। धरने को समर्थन देने के लिए इनेलो विधायक रणबीर गंगवा पहुंचे। उन्होंने इस मसले को विधानसभा सत्र में उठाने का ऐलान किया। जिला आरडब्लूए प्रधान दलबीर किरमारा व आरडब्लूए प्रधान जितेंद्र श्योराण ने धरनारत सेक्टरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार इस मसले पर पूरी तरह से संवेदनहीन हो चुकी है। हिसार में धरना चलते हुए 22 दिन तथा पूरे प्रदेश में धरने को 3 दिन हो चुके हैं लेकिन सरकार आंखें मूंदे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों ने गलत गणना करके उन्हें प्रताड़ित किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। समर्थन देने के लिए शुक्रवार को इनेलो विधायक रणबीर गंगवा, पार्टी नेता सतबीर वर्मा, कांग्रेस नेता धर्मबीर गोयत, सूबेसिंह आर्य पहुंचे। इस मौके पर उपरोक्त के अलावा त्रिलोक बंसल, सुजान सिंह बैनीवाल, सुरेन्द्र धुंधवाल, सुभाष जैन, डाॅ. किताब सिंह, देवीसिंह पंघाल, करतार श्योराण, प्रवीण जैन, तेजेन्द्र गुप्ता, दीपक मल्होत्रा, राजीव अस्थाना, संदीप बामल, पीसी सुखीजा, अमरलाल बूरा, रामफल, कमला लोहान, पूनम ग्रेवाल, सुमन धीमान, रहनव ठकराल, शकुंतला जाखड़, इन्द्र सिंह मलिक मौजूद थे।
मलिक बोले- पार्टियां चुनाव घोषणा पत्र में शामिल इनहांसमेंट खत्म करने का मुद्दा
सेक्टर स्टेट कॉफिड्रेशन के कनवीनर यशवीर मलिक ने कहा कि इनेलो प्रतिपक्ष नेता अभय चौटाला ने शुक्रवार को रेवाड़ी में जाकर समर्थन दिया है। सेक्टरवासियों की तरफ से ये मांग है कि राजनीतिक पार्टियां ये भी ऐलान करें कि वे चुनाव घोषणा पत्र में शामिल करें कि उनकी सरकार आएगी तो वे इनहांसमेंट खत्म कर देंगे।