पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • रिटायर्ड कर्मचारियों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

रिटायर्ड कर्मचारियों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा ने जिला उपायुक्त कार्यालय पर धरना शुक्रवार को पांचवें दिन जिला प्रधान ओमप्रकाश सैनी की अध्यक्षता में दिया। ब्लॉक प्रधान अशोक अटवाल एचएयू, ब्लॉक हिसार 1 के प्रधान रणसिंह श्योराण ने भी धरने की अध्यक्षता की।

संघ के राज्य प्रधान आरसी जग्गा ने बताया कि रिटायर्ड कर्मचारियों के संघर्ष को हरियाणा पुलिस रिटायर्ड संगठन ने समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि धरने के अंतिम दिन संगठन पदाधिकारियों ने अपना मांगपत्र उपायुक्त के माध्यम सरकार को भेजा गया।

संगठन के जिला प्रधान ओमप्रकाश, सचिव सूरत सिंह यादव व राज्य उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह स्याहड़वा ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन का समर्थन दिया। वक्ताओं ने कहा, सरकार रिवाइज पे स्केल देने में आनाकानी कर रही है। एक साल 2 महीने बीतने के बाद भी सरकार ने कर्मचारियों की मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया है। इस मौके पर सचिव श्योचंद राम घोड़ेला, धर्मपाल नाड़ा, चंद्रप्रकाश, रामस्वरूप, धारा सिंह, हवासिंह, केएल ग्रोवर, जयबीर मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...