- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- फार्म 134ए बिना आधार कार्ड नहीं दिए रोल नंबर, छात्र और अभिभावकों को खंड शिक्षा कार्यालयों के काटने पड़े चक्कर
फार्म 134ए-बिना आधार कार्ड नहीं दिए रोल नंबर, छात्र और अभिभावकों को खंड शिक्षा कार्यालयों के काटने पड़े चक्कर
फार्म 134ए के तहत आवेदन करने वाले छात्रों व उनके अभिभावकों को प्रवेश परीक्षा के रोल नंबर लेने के लिए शुक्रवार को दो-दो चक्कर लगाने पड़े। खंड शिक्षा अधिकारियों ने छात्रों को रोल नंबर देने के लिए आधार नंबर व फाेटो लाने की सूचना नहीं भेजी थी। जिस कारण गांव से आए छात्रों के अभिभावकों ने चक्कर लगाए। वहीं कुछ अभिभावकों ने व्हाट्स एप पर आधार नंबर मंगवाकर 15 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के लिए रोल नंबर जुटाए। वहीं कुछ अभिभावकों ने शनिवार को आने की बात कही।
7389 सीटों के लिए 6578 विद्यार्थियों ने किए आवेदन
जिले में 134ए के तहत निजी स्कूलों में 6578 छात्रों ने दूसरी से 12वीं कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन किए। जिले के नौ ब्लॉक में 466 निजी स्कूलों ने कुल 7389 सीटों की जानकारी दी थी। जिले में हिसार प्रथम व बरवाला ब्लॉक में सबसे अधिक आवेदन आए है।
अभिभावकों की डिमांड 33 प्रतिशत वालों का हो दाखिला
जिले में 134ए के तहत आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की 15 अप्रैल को परीक्षा होगी। इसमें 55 प्रतिशत अंक पाने वाले विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। परीक्षाओं के लिए सुशीला भवन के नजदीक स्थित कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को नोडल सेंटर बनाया गया है। इसी स्कूल से 134ए के प्रश्न-पत्रों को अन्य ब्लॉक के लिए डिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा। हिसार सेकिंड के 550 स्टूडेंट की परीक्षा इसी स्कूल में आयोजित की जाएगी।
134ए के की परीक्षा के लिए रोल नंबर लेने पहुंंचे अभिभावक व छात्र।
9 से 12 बजे तक होगी परीक्षा
15 अप्रैल को सुबह 9 से 12 बजे तक परीक्षा होगी। कुल 100 अंकों में से 55 प्रतिशत अंक पाने वाले विद्यार्थियों का दाखिला होगा। जबकि अभिभावकों की मांग है कि 33 प्रतिशत अंक वाले विद्यार्थियों को ही पास माना जाए और उन्हें दाखिला दिया जाए। प्रत्येक ब्लॉक में परीक्षा के लिए गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए।
इन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा
हिसार 1- गंगवा राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल।
हिसार 2 - राजकीय वरिष्ठ कन्या माध्यमिक विद्यालय।
हांसी प्रथम - राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल, हिसार चुंगी।
हांसी द्वितीय- मानवती आर्य स्कूल।
अग्रोहा - गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल।
आदमपुर - गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल।
बरवाला - गवर्नमेंट सीनियर स्कूल, अनाज मंडी।
नारनौंद - गवर्नमेंट ब्वॉयज सीनियर सेकंडरी स्कूल।
उकलाना - गवर्नमेंट सीनियर स्कूल।
परीक्षा केंद्र पर भी मिलेंगे रोल नंबर
134ए के तहत आवेदन करने वाले जिन विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए रोल नंबर नहीं मिले हैं वो विद्यार्थी परीक्षा से पहले परीक्षा केंद्रों से भी रोल नंबर ले सकते हैं।\\\'\\\' धनपत सिंह, बीईओ, हिसार।
तीन साल से नहीं मिली राशि : कुंड
सरकार ने पिछले तीन सालों से 134ए के तहत स्टूडेंट्स के लिए राशि नहीं भेजी है। जबकि सरकार ने ही प्राइमरी कक्षाओं के प्रत्येक स्टूडेंट के लिए 300 रुपए तथा मिडिल के 500 रुपए प्रत्येक स्टूडेंट के लिए निर्धारित किए गए थे। जबकि 9वीं से 12वीं के पैसे निर्धारित नहीं किए। सरकार 134ए बेवजह थोपी जा रही है। जबकि हरियाणा को छोड़कर किसी भी स्टेट में 134ए नहीं है। 2300 रुपये प्रति महीना दिया जाना चाहिए। 134ए को खत्म करके आरटीई लागू की जाए। जिससे 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। जबकि 134ए में कक्षा में विद्यार्थियों की संख्यानुसार 10 प्रतिशत सीटें होती है।\\\'\\\' सत्यवान कुंडू, अध्यक्ष, प्राइवेट स्कूल संघ, हिसार।