गैबीपुर नहर में महिला का शव मिला
हांसी |बरवाला । नेशनल हाईवे पर गांव गैबीपुर के नजदीक नहर में एक महिला का शव मिला है। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवा कर शिनाख्त के लिए हिसार के सामान्य अस्पताल के डेड हाऊस में रखवा दिया है। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक महिला की आयु करीबन 30 वर्ष है और शव करीबन नग्न अवस्था में था।