पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • गुरु गोबिन्द सिंह ने जात पात, ऊंच नीच को समाप्त कर खालसा की सृजना की थी

गुरु गोबिन्द सिंह ने जात-पात, ऊंच-नीच को समाप्त कर खालसा की सृजना की थी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | वैशाखी के पावन पर्व पर प्रबंधक कमेटी श्री गुरु सिंह सभा नागोरी गेट में खालसा का 319वां जन्मदिवस शब्द कीर्तन समागम के साथ मनाया। शब्द कीर्तन से पूर्व गुरुद्वारा साहिब में रखे श्री अखण्ड पाठ साहिब का विधिवत रूप से भोग हुआ। गुरुघर से जुड़ी साध संगतों को श्री गुरु ग्रन्थ साहिब में वर्णित गुरु वाणी व शब्द कीर्तन से निहाल करने पंजाब राजपुरा से महान कीर्तनिए गुरदीत सिंह पहुंचे। उन्होंने गुरु घर में उपस्थित साध संगतों को अपने मुखारविन्द से खालसा पंथ के इतिहास को विस्तार से बताया। इस अवसर पर कमेटी के प्रधान रमिन्द्र सिंह शंटी व सचिव जसवंत सिंह ने आए रागियों को सिरोंपा भेंट किया। प्रबंधक कमेटी ने संगतों के बीच अटूट लंगर बरताया।

खबरें और भी हैं...