प्रिसीडियम विद्यालय में मनाया बैसाखी उत्सव
हिसार | बगला रोड पर स्थित प्रिसीडियम विद्यालय में बैसाखी उत्सव पर प्रातः कालीन सभा का आयोजन किया। बच्चों ने सुविचार, भाषण व प्रश्नोत्तरी के माध्यम से वैशाखी के महत्व को समझाया। कक्षा नौवीं के छात्रों ने मंच पर भंगड़ा प्रस्तुत किया। जिसमें बैसाखी की झलक नजर आई। इस सभा में ओलिंपियाड में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक व प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया। अंत में उप प्रधानाचार्या शालिनी चौधरी ने बच्चों को बताया कि बैसाखी सिक्खों के प्रमुख त्यौहार के साथ- साथ हिन्दू नव वर्ष का आगमन भी है। उन्होंने कहा कि आज के दिन किसान गेहूं की कटाई आरंभ करते हैं।