पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • पैड कलेक्शन कैंप : लेडीज को सैनेट्री पैड के लिया किया अवेयर

पैड कलेक्शन कैंप : लेडीज को सैनेट्री पैड के लिया किया अवेयर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर शनिवार को पिंकिश फाउंडेशन की शाखा हिसार निर्भया ने पैड कलैक्शन के लिए कैम्प का आयोजन किया। इस कैम्प में केवल महिलाओं के साथ पुरुषों ने भी अपना सहयोग दिया। कैम्प में हिसार निर्भया की सदस्यों ने लोगों को पैडबैंक प्रोग्राम के लिए अवेयर किया और उन्हें अपनी मुहिम के साथ जुड़ने को कहा। इसके साथ ही महिलाआें को गरीब तबके की लड़कियाें और महिलाअों को सैनेटरी पैड के लिए अवेयर करने के लिया भी जागरूक किया। कैम्प में हिसार निर्भया की महासचिव आरती गर्ग, सचिव निकिता सिंगल और अन्य सदस्यों में से डांस प्लैनेट से प्रियंका कोच्चर, प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट और ट्रेनर मोना सिंह, ममता गोयल, आईफा पार्लर की कमलेश, सुमन गर्ग, रूही गुप्ता, वन्दना गोयल ने अपना मुख्य सहयोग दिया।

खबरें और भी हैं...