पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • जूडो चैंपियनशिप : 20 किग्रा भारवर्ग में हिमांशु, 52 किग्रा में रितू अव्वल

जूडो चैंपियनशिप : 20 किग्रा भारवर्ग में हिमांशु, 52 किग्रा में रितू अव्वल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | रामपुरा मोहल्ला स्थित एचआर हिन्दू हाई स्कूल में हरजीराम मेमोरियल जूडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। हरजीराम शर्मा की 61वीं पुण्यतिथि मनाई गई तथा बैसाखी पर्व पर कार्यक्रम भी किया गया। स्कूल प्रबन्धक सभा तथा शिक्षकों ने हरजीराम शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विद्या के प्रचार प्रसाद में उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। मुख्याध्यापक अमरसिंह भारद्वाज ने बताया कि यहां से शिक्षा ग्रहण कर कई विद्यार्थियों ने उच्च प्रशासनिक पदों पर आसीन होकर स्कूल का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक रामसिंह सैनी ने जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। संस्था के पूर्व विद्यार्थी व खिलाड़ी सुरेश कुमार सैनी भी मौजूद रहे। चैंपियनशिप में खिलाडिय़ों ने विभिन्न भारवर्गों में हुए मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जूडो चैंपियनशिप के परिणाम

लड़कों की श्रेणी में 20 किग्रा भारवर्ग में हिमांशु प्रथम। 25 किग्रा भारवर्ग में चिराग अव्वल। 30 किलोग्राम भार में सूर्य प्रताप प्रथम, छत्तर सिंह द्वितीय तथा वंश व मयंक तृतीय रहे। 35 किग्रा भारवर्ग में योगेश, 40 किग्रा में प्रतीक, 45 किग्रा में पुनीत प्रथम, 50 किग्रा में विनीत प्रथम, 55 किग्रा में अर्जुन, 60 किग्रा मनोनीत प्रथम, 60 से अधिक भारवर्ग में राम प्रथम रहा। लड़कियों में 20 किग्रा भारवर्ग में काकुल प्रथम, 23 किग्रा में कीर्ति, 27 किग्रा में मेघना अव्वल, 32 किग्रा में तनु प्रथम, 36 किग्रा में आरती प्रथम, 40 किग्रा में मीनाक्षी प्रथम, 44 किग्रा में अंकिता प्रथम, 48 किग्रा में प्रिया प्रथम, 52 किग्रा में गार्गी प्रथम, 52 से अधिक भारवर्ग में रीतू प्रथम रही।

खबरें और भी हैं...