सांइस एवं टेक्नोलॉजी की ऑन लाइन प्रतियोगिता में प्रथम रहे हर्ष का स्कूल में किया सम्मान
हिसार| सिरसा रोड स्थित सेंट जोसफ इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी ने राष्ट्रीय मानव संसाधन मंत्रालय के विद्यार्थी विज्ञान मंथन विभाग द्वारा सांइस एवं ं टेक्नोलॉजी व राष्ट्रीय शिक्षा परिसर आयोजित जिला स्तरीय ऑन लाइन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रचा है। परिणाम आते ही पूरे स्कूल में खुशी की लहर दौड गई। स्कूल प्राचार्या रितू आंचल ने विजेता कक्षा 9वीं के छात्र हर्ष मित्तल को स्कूल प्रांगण में पहुंचने पर आशीर्वाद दिया तथा कहा कि सेंट जोसफ स्टार लगातार शिक्षा व अन्य प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा कर परचम लहरा रहे है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल के अन्थक परिश्रम, विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत व अभिभावको का अनमोल सहयोग को जाता है।
प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए स्कूल उपप्राचार्या संदीप लता ने बताया कि कक्षा 9वीं कक्षा के छात्र ने अपनी प्रतिभा के दम पर जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अब प्रदेश स्तर के लिए हर्ष मित्तल का चयन हुआ है जिसके लिए विद्यार्थी हर्ष14 अप्रैल को एनआईटी कुरूक्षेत्र में आयोजित कैंप में भाग लेकर राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिभा दिखाकर स्कूल, क्षेत्र, प्रदेश व अभिभावको का नाम रोशन करेंगा।