क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए नेशनल पार्क में हुई बैठक
वार्ड-15 के निवासियों ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए बैठक की। बैठक नेशनल पार्क कृष्णा नगर में हुई। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने वार्ड की मूलभूत सुविधाओं को लेकर विचार-विमर्श किया। साथ ही वार्ड-15 निवासी राकेश पंडित के समर्थकों ने उन्हें पंचायती उम्मीदवार घोषित किया।
राकेश पंडित ने कहा कि वार्डवासियों के साथ वार्ड में सीवरेज, पानी, सड़क व अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वार्ड की समस्याओं को दूर करवाने और वार्ड का चहुंमुखी विकास के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किया जाएगा। क्षेत्र की समस्याओं पर भी विचार मंथन किया गया।