पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • परशुराम के जयकारों से गूंजा शहर युवाओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा

परशुराम के जयकारों से गूंजा शहर युवाओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | भगवान परशुराम की झांकी शहर में धूमधाम से निकाली। रविवार को छोटी सातरोड से मोटरसाइकिलों और गाडिय़ों का काफिला विनय वत्स के नेतृत्व में निकला। आगामी 18 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन होने वाले भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में इस झांकी का आयोजन किया गया था। इससे पूर्व सातरोड स्थित हनुमान मंदिर में हवन-यज्ञ कर भगवान परशुराम का आह्वान किया गया। इसमें 36 बिरादरी से युवा शामिल हुए। हवन-यज्ञ के बाद विनय वत्स ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को मंदिर से रवाना किया। इस मुख्य आयोजन में दयानंद शर्मा, रोशनलाल भारद्वाज, रामअवतार शर्मा, ज्योति प्रकाश कौशिक, पंडित देव शर्मा, मास्टर अनिल शर्मा, मेजर ढंढेरी, राकेश फौजी, संजीव शर्मा, विजय शर्मा, अनिल कौशिक, पंडित सातरोड, अनिल शर्मा सातरोड आदि ने भी संबोधित किया।

परशुराम जयंती को लेकर छोटी सातरोड से चली वाहन यात्रा में उमड़ी भीड़। नेतृत्व विनय वत्स ने किया।

खबरें और भी हैं...