पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • आरएसएस के शिविर में बच्चों ने सीखे आत्मनिर्भरता के गुर

आरएसएस के शिविर में बच्चों ने सीखे आत्मनिर्भरता के गुर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने अर्बन एस्टेट स्थित विश्वास सीनियर सेकंडरी स्कूल में बाल प्रशिक्षण शिविर लगाया। 13 से 15 अप्रैल तक चले तीन दिवसीय शिविर में छठी से दसवीं तक के 101 छात्रों ने खासी दिलचस्पी दिखाई। यह शिविर विशेष रूप से बच्चों के लिए लगाया गया, ताकि वे आत्मनिर्भरता के गुर सीख सकें। साथ ही उनमें देशभक्ति के प्रति जज्बा पैदा हो। स्वयंसेवकों ने शारीरिक एवं बौद्धिक वर्ग में प्रशिक्षण के बाद अनुभव साझा किए। उन्होंने खेल, चित्र एवं सुलेख प्रतियोगिताओं के अलावा, प्रश्नोत्तरी एवं नाटक आदि में हिस्सा लेकर झिझक दूर कर आत्मविश्वास को जगाया। शिविर में जिला प्रचार प्रमुख रोहित एवं जिला बाल कार्य प्रमुख भारत भूषण ने बाल स्वयंसेवकों को बौद्धिक प्रशिक्षण दिया। प्रबंधन टीम में संदीप, कन्हैया, धर्मवीर, बंटी, रविंद्र, रवि, सुनील, नवीन एवं निशांत आदि ने भी बच्चों को सुव्यवस्था बनाए रखने के टिप्स दिए। समापन अवसर पर रविवार को माधव नगर कार्यवाह भारत भूषण वर्मा, नरेंद्र वर्मा, विवेक पाठक आदि के अलावा स्वयं सेवकों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।

आरएसएस के बाल शिविर में बच्चों को योग सिखाते प्रशिक्षक।

खबरें और भी हैं...