पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • राणा माइनर से सेक्टर 14 के जलघर में कल पहुंचेगा पानी

राणा माइनर से सेक्टर 14 के जलघर में कल पहुंचेगा पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | शहरवासियों को पानी की किल्लत अभी 20 अप्रैल तक और झेलनी पड़ेगी। खनौरी हेड से नहर में पानी छोड़ दिया गया है। राजली हेड पर सोमवार दोपहर को पानी पहुंच जाएगा। इसके बाद इसे राणा माइनर में छोड़ा जाएगा। खनौरी हेड से 300 क्यूसिक पानी छोड़ा गया है। राणा माइनर से शहर में सेक्टर 14 के व जीएलएफ के जलघर में पानी आ जाएगा। जिससे सेक्टर 14 व जीएलएफ कॉलोनी व इस जलघर से पानी की सप्लाई वाले क्षेत्रों को राहत मिल जाएगी। यानी सेक्टर 14 में दो दिन बाद पानी का संकट नहीं रहेगा। हालांकि बाकी पूरे शहर में अभी चार से पांच दिन तक और पानी को लेकर परेशानी झेलनी पड़ेगी।

नहरी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बालसमंद ब्रांच में 18 को पानी छोड़ा जाएगा। शहर के सभी जलघरों में बालसमंद ब्रांच से पानी पहुंचता है। बालसमंद ब्रांच से पानी शहर के जलघरों में 20 अप्रैल तक पहुंच जाएगा। इसके एक दिन बाद सप्लाई रेगुलर होने की संभावना है। अभी तक शहर में जनस्वास्थ्य विभाग एक टाइम पानी की सप्लाई दे रहा है। इसके अलावा सेक्टरों में एचएसवीपी कहीं एक टाइम तो कहीं दोनों टाइम पानी की सप्लाई दे रहा है।

बालसमंद ब्रांच में 18 को छोड़ा जाएगा पानी, 20 को पहुंचेगा जलघरों में

खबरें और भी हैं...