पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • कैंट एरिया में आज सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बिजली कट

कैंट एरिया में आज सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बिजली कट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | कैंट एरिया 132 केवी सब स्टेशन पर सोमवार सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बिजली कट रहेगा। बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस सब स्टेशन से निकलने वाले 11 केवी फीडर व 33 केवी फीडर पर बिजली बाधित रहेगी। इसके अलावा मंगाली 33 केवी फीडर से निकलने वाले 11 केवी फीडर पर सप्लाई बाधित रहेगी। सेक्टर 13 के 33 केवी सब स्टेशन पर सुबह 7 से 9 बजे तक बिजली कट रहेगा। केवल एक घंटे के लिए बिजली सप्लाई आएगी। इसके बाद कैंट एरिया 132 केवी सब स्टेशन का कट का समय शुरू हो जाएगा। इस दौरान सेक्टर 13 से निकलने वाले सभी 11 केवी सब स्टेशन जिसमें तोशाम रोड, गुरुद्वारा रोड, डाबड़ा रोड, हुडा वाटर वर्कस, सेक्टर 16-17, सेक्टर 13, जिंदल अस्पताल रोड, अस्पताल हॉट लाइन, हिसार स्पिनिंग मिल के फीडर बंद रहेंगे।

उधर, सिटी व सिविल लाइन एरिया में दो फीडरों पर मरम्मत का कार्य किया जाएगा। 11 केवी डिफेंस कॉलोनी फीडर सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक सेक्टर 15, बिश्नोई कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी, जवाहर नगर तथा आसपास के कुछ एरिया में बिजली बाधित रहेगी। तथा 11 केवी बरवाला रोड इंडस्ट्री फीडर पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।

सेक्टर 13 के सब स्टेशन पर भी सुबह 7 से 9 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी

खबरें और भी हैं...