धर्मशाला के जिस कमरे में अभिजीत ने लगाई थी फांसी, वहां मिला स्पेनिश पिस्टल
हिसार | विश्वकर्मा धर्मशाला के जिस कमरा नंबर एक में सीसवाल के अभिजीत ने फांसी लगाई थी, वहां से पुलिस को स्पेनिश पिस्टल मिला है। इसे कमरे में रखी चारपाई की निवार में ठूंस रखा था। इसकी बॉडी पर लिखा है- ललामा गैबीलोनकॉय सी1ए विक्टोरिया एस्पाना। पुलिस को विदेशी पिस्टल में मैग्जीन मिली है, जिसमें तीन कारतूस हैं। इस बारे में मृतक के परिजनों से पुलिस ने पूछा तो उन्होंने जानकारी होने से इनकार कर दिया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अवैध पिस्टल रखने के आरोप में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
वहीं, अभिजीत के शव का रविवार को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मृतक के भाई अजय के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई की है। उसने पुलिस को बताया कि अभिजीत काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था, जिस वजह से उसने फांसी लगा ली।
चारपाई की निवार में छुपा रखा था पिस्टल, मैग्जीन में तीन कारतूस भी थे