पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • डियर पार्क में चार प्रजातियों को रखा जाएगा अलग अलग, ई रिक्शा में घूम सकेंगे पर्यटक

डियर पार्क में चार प्रजातियों को रखा जाएगा अलग-अलग, ई-रिक्शा में घूम सकेंगे पर्यटक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धान्सू रोड स्थित डियर पार्क में सुरक्षा प्रबंधों पर सतर्कता बरतने के लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) ने आदेश जारी किए हैं। हर प्रजाति के हिरणों को रखने के लिए अलग-अलग प्रबंध को कहा। ऐसे में वन्य प्राणी विभाग ने 1 करोड़ 20 लाख रुपए का प्रपोजल तैयार कर सरकार से बजट की मांग की है।

1970 में बना डियर पार्क 42 एकड़ में फैला है। यहां चार प्रजाति के 96 हिरण हैं, जो फिलहाल एक जगह रहते हैं। मगर उनकी प्रवृति अलग-अलग है। ऐसे में उनकी प्रवृति के अनुसार उन्हें सुविधाएं देने और उनकी सुरक्षा के लिए उन्हें अलग-अलग स्थान मुहैया करवाने का प्रपोजल बनाया है। 42 एकड़ को चार हिस्सों में बांटकर चारों प्रजाति (काला हिरण, सांभर, चीतल और चिंकारा) का अलग रखा जाएगा।

1.20 करोड़ का प्रपोजल

डियर पार्क में उछल कूद करते हिरण। (फोटो-रॉकी)

पार्क में 96 हैं डियर

प्रजाति नर मादा हिरण कुल हिरण

काला हिरण 22 28 50

चीतल 19 22 41

सांभर 1 2, 1 बच्चा 4

चिंकारा 1 1 2

सुरक्षा और सुविधाओं का इंतजाम करने के लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने दिए आदेश

प्रपोजल - 42 एकड़ को चार हिस्साें में बांट लगेंगी जाली

चारों प्रजाति के लिए 42 एकड़ में चार पार्ट बनाए जाएंगे। चारों हिस्से में करीब 3-4 फुट ऊंची जाली, बीच में सड़क ताकि ई-रिक्शा के माध्यम से लोगों को पार्क दिखाया जा सके। एक उपचार केंद्र, रिहायशी काॅलोनी, एक स्टोर बनाया जाएगा।

डियर पार्क में वन्य जीवों को सुरक्षा के साथ बेहतर सुविधाएं मिल रही है। उनकी सुरक्षा व उनकी प्रवृति के अनुसार सुविधाएं देने के लिए सीजेडए ने आदेश दिए हैं। इसके लिए 1 करोड़ 20 लाख के बजट की मांग की गई है। बजट मिलने के बाद डियर पार्क में सुविधाओं को बड़े स्तर पर बढ़ाया जाएगा।\\\'\\\' -रामेश्वर दास, निरीक्षक, वन्य प्राणी विभाग हिसार।

एनओसी रद्द करने की चेतावनी

वन्य प्राणियों के जीवन को सुरक्षित रखने के लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) ने हिरण की सभी प्रजाति के अलग-अलग रहने के प्रबंध के आदेश दिए। साथ ही वन्य प्राणी विभाग को चेताया कि यदि हिरणों की सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए तो डियर पार्क का अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) रद्द कर दिया जाएगा। अलग रखने से हिरण प्रजनन में क्रॉस बिडिंग नहीं होगी। विभिन्न प्रजाति के हिरणों में झगड़े होने से भी रुकेंगे।

खबरें और भी हैं...