पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • सब्जी मंडी में पहली बार दो प्रधान, सर्वसम्मति नहीं बनी दो धड़ों में बंटे व्यापारी, दोनों के दावे : मैं असली प्रधान

सब्जी मंडी में पहली बार दो प्रधान, सर्वसम्मति नहीं बनी दो धड़ों में बंटे व्यापारी, दोनों के दावे : मैं असली प्रधान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर की सब्जी मंडी में पहली बार दो प्रधान बने हैं। दोनों ने ही असली प्रधान होने का दावा भी कर दिया है। रविवार सुबह नई सब्जी मंडी में प्रधान पद के लिए बैठक बुलाई गई। इसमें प्रधान पद के नाम पर व्यापारियों और आढ़तियों में चर्चा हुई। मगर सहमति नहीं बनने पर बहस हो गई। बहस बढ़ने के बाद ओमप्रकाश राड़ा धड़ा और मोहनलाल सैनी ग्रुप में तू तड़ाक हो गई। इस बीच मोहनलाल सैनी धड़ा उठकर सैनी की दुकान नंबर 56 में आ गया। उन्होंने वहां नई सब्जी मंडी वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले मोहन लाल सैनी की अध्यक्षता में बैठक कर सुरेश जुनेजा को प्रधान घोषित कर दिया। इनके अलावा सुभाष चंद्र सिधर को उपप्रधान व प्रीतम सैनी को सचिव चुन लिया गया।

दूसरी तरफ ओमप्रकाश राड़ा के समर्थकों ने बैठक कर राड़ा को नई सब्जी यूनियन का प्रधान घोषित कर दिया। मोहनलाल सैनी ने कहा कि उन्होंने अपने आप ही इस्तीफा दिया है। मगर राड़ा ग्रुप ज्यादती कर प्रधान बनना चाहते हैं जो मंडी व्यापारियों को मंजूर नहीं है। अब सुरेश ही असली प्रधान होंगे। हालांकि दोनों ने दावा किया है कि मंडी की व्यवस्था सुधारने व आवारा पशुओं को बाहर करने सहित व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करना प्राथमिकता रहेगी।

कंट्रोवर्सी

नई सब्जी मंडी यूनियन के प्रधान बने ओमप्रकाश राड़ा। साथ में सतबीर सैनी व अन्य।

दावा : 70 से ज्यादा व्यापारी साथ

ओमप्रकाश राड़ा ने कहा कि वह ही मंडी के असली प्रधान हैं तथा उनके पास 70 से ज्यादा आढ़तियों व दुकानदारों ने अपने-अपने लेटरपैड पर लिखकर उन्हें समर्थन दिया हुआ है। राड़ा का आरोप है कि पहले सर्वसम्मति से प्रधान चुनने के लिए सभी की बैठक बुलाई गई थी। लेकिन मोहनलाल सैनी समर्थक मनमानी पर उतर अाए और उठकर चले गए। इस पर दुकानदारों ने उन्हें मंडी यूनियन का प्रधान चुन लिया।

दोनों ही एक दूसरे को प्रधान मानने के लिए तैयार नहीं हैं, दोनों सब्जी मंडी दुकानदारों और आढ़तियों के समर्थन पत्र के साथ खुद के पाले में ज्यादा समर्थक होने का कर रहे दावा

सुरेश जुनेजा ने कहा- वेलफेयर एसोसिएशन ही सही तथा रजिस्टर्ड है, राड़ा समर्थक प्रधान पद के लिए जबरदस्ती करना चाह रहे हैं, लेकिन आढ़ती डरने वाले नहीं हैं। पूर्व प्रधान मोहनलाल सैनी ने अपनी इच्छा से प्रधान पद के पद से त्यागपत्र दिया था। इसलिए मोहनलाल सैनी की अध्यक्षता में बैठक बुलाकर उन्हें अर्थात सुरेश जुनेजा को प्रधान चुना गया है। वहीं ओमप्रकाश राड़ा ने कहा कि पिछले प्रधान मोहनलाल ने नई सब्जी के हित में कोई कार्य नहीं किया। इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया नहीं अपितु आढ़तियों ने मांगा था। वहीं मोहनलाल सैनी का कहना है कि उन्होंने अस्वस्थ होने के कारण इस्तीफा खुद दिया था

नई सब्जी मंडी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान बने सुरेश जुनेजा। साथ हैं मोहन लाल सैनी व अन्य।

आमने-सामने

ओमप्रकाश राड़ा बोले -सब्जी मंडी यूनियन का हमेशा से एक ही प्रधान रहा है जो सर्वसम्मति से चुना जाता था। नई सब्जी मंडी बनने के बाद मोहनलाल सैनी प्रधान बने और तीन साल तक प्रधान रहे। सैनी ने आज तक मंडी की कोई समस्या हल नहीं करवाई। पूरी मंडी में समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। इससे परेशान आढ़तियों ने उनका इस्तीफा मांग लिया। जिसके कारण अब वह यूनियन के प्रधान होंगे। वह ही असली प्रधान हैं। यहां नई सब्जी मंडी वेलफेयर एसोसिएशन कोई मायने नहीं रखती।

खबरें और भी हैं...