पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • अधिकारी बोले : कहां है सीवरेज जाम और ओवरफ्लो जनता बोली : हमारे पास आओ हम दिखाते हैं समस्याएं

अधिकारी बोले : कहां है सीवरेज जाम और ओवरफ्लो जनता बोली : हमारे पास आओ हम दिखाते हैं समस्याएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपायुक्त अशोक कुमार मीणा के निरीक्षण के बाद सीवरेज ब्लॉकेज मुद्दे ने तूल पकड़ ली है। सीवरेज ब्लाॅकेज की समस्या के समाधान के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी अवकाश के दिन भी फील्ड में पहुंच रहे हैं। जेई अपनी टीम के साथ रविवार को प्रीति नगर में सीवरेज ब्लाॅकेज को खोलने के लिए पहुंचे। वहीं आला अधिकारी जनता व पार्षद से संपर्क कर सीवरेज की समस्याएं के बारे में जानकारी जुटा रही हैं, ताकि समस्या का समाधान किया जा सके।

बता दें कि उपायुक्त अशोक कुमार मीणा बाड़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षक कर शुक्रवार को दिल्ली रोड से लघु सचिवालय की तरफ लौट रहे थे। इंडस्ट्रियल एरिया के पास एक बरसाती नाला पानी से लबालब व क्षतिग्रस्त देखा तो उन्होंने गाड़ी वहां रोक ली। नगर निगम व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जवाब-तलब कर लिए। उधर, सीएम ऑफिस को ट्विटर पर फरवरी से सीवरेज की समस्या के बारे में शिकायतें हो रही थीं। क्षेत्रवासियों के परेशानी का सबब बनी सीवरेज की समस्या व समाधान के लिए की गई शिकायतों पर दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया। ऐसे में मामला जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में आया तो उन्होंने फील्ड का सच जानना शुरू किया। अधिकारी पहले बोले कि सीवरेज की समस्या कहां है। हमने व्यवस्था दुरुस्त कर रखी है। वहीं जनता व पार्षद का जवाब था कि हमारे पास आओ हम बताते है समस्या कहां है। ऐसे में अब अधिकारियों ने उनकी समस्या का समाधान के लिए कार्य शुरू किए हैं।

हो रहा है काम: एक्सईएन

शहर में कई सीवरेज समस्या है तो हमें बताएं हमें उसे ठीक करवाएंगे। जनस्वास्थ्य विभाग की टीम सीवरेज समस्या के समाधान के लिए कार्य कर रही है।’’ जसवंत सिंह,एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग हिसार।

एक माह से अधिक समय से सीवरेज के खुले हैं मैनहोल

सीवरेज के खुले मैनहोल हादसों को न्यौता दे रहे हैं। सूर्य नगर में पार्षद के घर से कुछ ही दूरी पर एक नहीं बल्कि तीन मेनहोल के ढक्कन नहीं लगे हैं। पार्षद अजीत सिंह ने कहा कि पिछले एक माह से अधिक समय हो चुका है, कहने के बावजूद उन मैनहोल पर ढक्कन नहीं लगे हैं। उधर ईंट व मिट्टी से ये मैनहोल जाम हो रहे हैं। हादसों को न्यौता देते इन मैनहोल की संभाल नहीं हो रही है। इसके अलावा मेरे वार्ड में 60 प्रतिशत से अधिक सीवरेज सहित पेयजल सप्लाई की भी समस्या है। उधर, प्रीति नगर निवासी विश्वनाथ ने कहा कि रविवार को जेई अपनी टीम के साथ सीवरेज समस्या के समाधान के लिए काॅलोनी में आया था।

1. प्रीति नगर के विश्वनाथ बोले कि एक घर हो या अधिक घर समस्या तो समस्या है। मेरे घर के पास सीवरेज होल अक्सर ब्लाॅकेज रहता है। जिसके कारण गंदा पानी उनके घर तक में आ जाता है। फरवरी से अब तक कई बार सीएम को ट्विटर पर शिकायत कर चुके हैं।

2. पार्षद अजीत सिंह ने कहा कि सूर्य नगर व शिव नगर क्षेत्र में सीवरेज ब्लाॅकेज की स्थिति अधिकांश क्षेत्रों में है। सीवरेज पूरी तरह से सफाई नहीं की गई है। एक्सईएन से बात की थी उन्हें समस्या बताई गई हैं, समाधान का आश्वासन मिला है।

3. वार्ड-9 पार्षद प्रतिनिधि सतीश मेहरा ने कहा उनके वार्ड की कई काॅलोनी में सीवरेज ब्लाॅकेज की समस्या था। मगर जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने अधिकांश सीवरेज लाइन में सफाई कार्य किया है।

खबरें और भी हैं...