पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • कुएं में गिरी नील गाय, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बचाया

कुएं में गिरी नील गाय, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बचाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | वन्य प्राणी विभाग की टीम ने रविवार को कुएं में गिरे एक नर नील गाय की जान बचाई। निरीक्षक रामेश्वर दास के नेतृत्व में टीम सदस्य व ग्रामीणों के डेढ़ घंटे संयुक्त प्रयास के बाद नील गाय को सुरक्षित कुएं से निकाला। खरक पूनिया के खेत में खोदे गए कुएं से निकाली नील गाय घबरा कर बैठ गई। नील गाय को सुरक्षित बाहर निकाला गया। थोड़ी देर बाद गाय उठी और खेतों की तरफ दौड़ पड़ी। वहीं टीम को रास्ते में ढाणी गारन में एक घायल पक्षी की सूचना मिली। टीम घायल पक्षी को अपने साथ लेकर हिसार आई और एचएयू में उनका उपचार करवाया गया। वन्य प्राणी स्टाफ के अनुसार गांव खरक पूनिया में एक खेत दो नर नील गाय आपस में झगड़ रहे थे। खेत में कुआं खोदा हुआ था। जिसमें अचानक नील गाय गिर गई। मामले की सूचना मिलने पर टीम वहां पहुंची। ग्रामीणों के साथ मिलकर डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बचाई जान

मंडल प्रमुख पवन ग्रोवर ने वन्य प्राणी टीम को वाहन व अन्य कई सुविधाएं प्रदान की हैं जिसके चलते अब वन्य जीवों की सुरक्षा के प्रबंध जल्द कर पा रहे हैं। रविवार को दो वन्य जीवों को सुरक्षा प्रदान की गई।\\\'\\\' रामेश्वर दास, निरीक्षक, वन्य प्राणी विभाग हिसार।

खबरें और भी हैं...