इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ फिजिकल साइंसिज ने प्रो. टंकेश्वर को फैलो अवाॅर्ड से सम्मानित किया
जीजेयू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार को इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ फिजिकल साइंसिज द्वारा फैलो अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया है। प्रो. टंकेश्वर कुमार को यह सम्मान आरएमएल अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद, उत्तर प्रदेश में आयोजित 22वीं अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में दिया गया है।
यह पुरस्कार उन्हें एनआईआईएसटी, त्रिवेन्द्रम के प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रो. टी. चंद्रशेखरन के कर कमलों द्वारा प्राप्त हुआ। यह पुरस्कार भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत के साथ-साथ विदेशों के प्रमुख वैज्ञानिकों को दिया जाता है। प्रो. टंकेश्वर कुमार को यह पुरस्कार उनके कुशल नेतृत्व में गुणवत्तापरक शिक्षा और अनुसंधान, समर्पित सेवाओं, सकारात्मक दृष्टिकोण और शिक्षण और अनुसंधान में नवाचार के लिए तकनीकी ज्ञान के कार्यान्वयन को बढ़ावा देने के लिए दिया गया। प्रो. टंकेश्वर कुमार को इससे पूर्व भी कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।
अभी हाल ही में उन्हें डाॅ. एस. राधाकृष्णन एजुकेशन एक्सिलेंस अवाॅर्ड से नवाजा गया। इसके अतिरिक्त उन्हें एजुकेशन लीडरशिप अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया।