कांग्रेस की महिला चौपाल में सास-बहू के किस्से, शराब ठेकों से परेशानी का मुद्दा उठाया
हरियाणा महिला कांग्रेस विधि विभाग द्वारा महिला चौपाल म्हारे हक की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव की महिलाओं ने अपनी समस्याओं को सांझा किया।
चौपाल में ज्यादातर सास-बहू के किस्से, शराब ठेकों से परेशानी और घरेलू समस्याओं के मामले सामने आए। विधि विभाग महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने इस मौके पर घोषणा की कि महिलाओं को नि:शुल्क पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। ताकि समाज का माहौल सौहार्दपूर्ण रहे। गांवों में शराब की बिक्री से भी महिलाएं काफी दुखी हैं। 50 प्रतिशत से अधिक विवाद तो गांव में शराब के कारण होते हैं। महिला कांग्रेस विधि विभाग की प्रदेशाध्यक्ष महिमा सिंह एडवोकेट ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करें। इस अवसर पर विधि विभाग की जिलाध्यक्ष एडवोकेट उषा सैनी, रीटा नागपाल एडवोकेट, कमला पूनिया जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस, सावित्री सोनी, संतोष डाबड़ा, ओमपति, कृष्णा, बाला, कलावती, रजनी, रोशनी देवी, बेबी, किरण, दीपिका सिंह व अन्य ग्रामीण महिलाएं मौजूद थीं।
हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस महिला चौपाल म्हारे हक की बात में समाधान करतीं महिमा सिंह व उषा सैनी एडवोकेट।