पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • अपने हकों के प्रति जागरूक हों श्रमिक वर्ग : मालिया

अपने हकों के प्रति जागरूक हों श्रमिक वर्ग : मालिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार| भवन एवं संनिर्माण कामगार संघ से संबंधित भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश सचिव ओपी मालिया ने कहा कि जब तक श्रमिक अपने हकों के प्रति जागरूक नहीं होंगे, तब तक देश की प्रगति नहीं हो सकती। मजदूर व श्रमिक वर्ग को एकजुट होते हुए अपने हकों की लड़ाई लड़नी होगी। मालिया रविवार को बहबलपुर बस स्टैंड पर सभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने विधिवत रूप से कार्यालय का उद्घाटन किया और श्रम कल्याण बोर्ड की ओर से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यालय सचिव कृष्ण वर्मा ने मजदूरों को श्रम कल्याण बोर्ड से मिलने वाली सुविधाओं व अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि श्रम कल्याण बोर्ड की ओर से श्रमिकों की बेटी की शादी में 51 हजार रुपए कन्यादान राशि दी जाती है, वहीं 50 हजार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

खबरें और भी हैं...