पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • सर्वे में 500 स्टूडेंट्स की राय: प्रोजेक्ट ज्यादा हो पढ़ाई का बोझ कम

सर्वे में 500 स्टूडेंट्स की राय: प्रोजेक्ट ज्यादा हो पढ़ाई का बोझ कम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | कॉलेजों में अनावश्यक पठन सामग्री कम से कम हो तथा स्किल डिवेलपमेंट जैसी कक्षाएं हर कॉलेज में हो। पढ़ाई का थाली सिस्टम बंद होना चाहिए।

बल्कि अपने पसंद के विषय विद्यार्थी को चुनने का हक हो ताकि पढ़ाई का बोझ कम हो और प्रोजेक्ट कार्य ज्यादा हो। ऐसे ही कुछ सुझावों के साथ युवाओं के मन की बात सामने आई। जब इम्पीरियल कॉलेज के लगभग 500 छात्रों पर एक प्रश्नावली द्वारा लिखित सर्वे किया गया। सर्वे का उद्देश्य स्टडी में इंटरेस्ट पैदा करना व छात्र कॉलेजाें में क्या परिवर्तन चाहते हैं, स्टडी के तरीकों में बदलाव आदि बातों के लिए छात्रों की राय जानना था। छात्रों के द्वारा सर्वे में दिए गए जवाबों से कॉलेजाें में स्टडी के तरीकों में बदलाव लाया जाएगा। कॉलेज प्रिंसिपल ने बताया कि सर्वे के लिए शहर के अन्य कॉलेजों को भी सुझाव दिए गए। जिससे अन्य कॉलेजों में भी इस तरह के सर्वे करवाए जा सकते हैं। कॉलेज प्रिंसिपल सत्य सुरेंद्र सिंगला ने बताया कि कॉलेज में सर्वे के माध्यम से मिले जवाबाें को इम्प्लीमेंट किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...