पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • आढ़तियों के करोड़ों रुपए नहीं दे रहे चावल व्यापारी व कंपनियां, सरकार करे कार्रवाई : बजरंग दास

आढ़तियों के करोड़ों रुपए नहीं दे रहे चावल व्यापारी व कंपनियां, सरकार करे कार्रवाई : बजरंग दास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहा कि मंडी आढ़तियों के करोड़ों रुपए कुछ चावल इंपोर्टर व एक्सपोर्टर्स तथा बड़ी कंपनियां नहीं दे रही। राइस इंडस्ट्रीज एरिया के एक चावल कंपनी द्वारा 648 करोड़ रुपए की देनदारी बैंकों की है। आढ़तियों ने जो करोड़ों रुपए चावल व्यापारियों से लेने थे, उसकी वसूली को लेकर कई बार मुख्यमंत्री से मिले। मगर आज तक एक पैसे की वसूली नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि ना ही हरियाणा सरकार ने डिफाल्टर चावल व्यापारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की है।

प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहा कि आढ़तियों के जो भी पैसे हैं, वह चावल व्यापारियों से दिलाने में हरियाणा सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए। जबकि चावल व्यापारियों से जो भी पैसे की रिकवरी बैंक करें उसमें सबसे पहले जो भी आढ़तियों के पैसे हैं उसे दिए जाने चाहिए।

खबरें और भी हैं...