फेक फेसबुक आईडी से टीचर को भेजे डर्टी मैसेज, शिकायत दी
हिसार | सदर थाना पुलिस ने नलवा गांव में रहने वाले टीचर की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति पर फेक फेसबुक आईडी से भद्दे मैसेज भेजने पर केस दर्ज किया है। पुलिस को टीचर सुरेश दहिया ने बताया कि किसी ने फेक फेसबुक आईडी बनाकर उसके पास भद्दे कमेंट करने के अलावा अभद्र भाषा का प्रयोग कर मैसेज भी भेज रहा है। दहिया ने बताया कि पहले तो उसने कमेंट्स व मैसेज को नजर अंदाज किया लेकिन इनकी संख्या बढ़ती जाने लगी तो कार्रवाई करवाने का मन बनाया था। हालांकि वह कौन है और किसने आईडी बनाई है, उसकी जानकारी नहीं है। ऐसे में परेशान टीचर ने संबंधित मामले में पुलिस को शिकायत देकर आरोपी का पता लगाकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।