मान सिंह चौहान पर दर्ज मुकदमा रद्द करे सरकार : सिवाच
हिसार | शहीद भगत सिंह यादगार समिति की बैठक प्रधान सतपाल इल्ला की अध्यक्षता में हुई। उपप्रधान संदीप सिवाच ने कहा कि 2 अप्रैल को रोष प्रदर्शन में सरकार ने मान सिंह चौहान पर जो मुकदमा दर्ज किया है, वह बिल्कुल नाजायज है। उन्होंने कहा कि मान सिंह चौहान ने हमेशा ही समाज में भाईचारा व एकता बनाने का काम किया है। इसलिए सरकार को मान सिंह चौहान पर दर्ज किए गए सभी मुकदमे तुरंत प्रभाव से रद्द करने चाहिए। इस अवसर पर प्रधान सतपाल इल्ला, रमेश नापा, राजू भानखुड़, डॉ. जसवंत, सुखदेव, रामप्रकाश, सुनील माल, प्रेम सिंह, विकास मौजूद रहे।