पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • सेक्टर 14 के विकास के लिए और अधिक ग्रांट जारी की जाए : कमला

सेक्टर 14 के विकास के लिए और अधिक ग्रांट जारी की जाए : कमला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | पार्षद कमला बंसल ने सेक्टर 14 में सड़कों की विशेष मरम्मत जल्द शुरू करवाने की प्रशासन से मांग की। उन्होंने कहा कि सेक्टर-14 शहर का बड़ा रिहायशी सेक्टर है। जिसके लिए सड़कों की मरम्मत के लिए 6.40 करोड़ की ग्रांट जारी हुई है। हालांकि क्षेत्र की जरूरत को देखते हुए और अधिक ग्रांट की जरूरत है, क्योंकि सेक्टर में मूलभूत सुविधाओं की काफी कमी है, जिसके चलते सेक्टरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि सेक्टर में मूलभूत सुविधाओं के उचित प्रबंध के लिए और ग्रांट जारी की जाए। उन्होंने कहा कि सेक्टर के मेन रोड के साथ अंदर की सड़कों को भी दोबारा बनाए जाने की जरूरत हैं। उन्होंने सेक्टर में बरसाती पानी की निकासी की भी पुख्ता व्यवस्था करने की मांग की है ताकि बरसात के समय में सड़क पर पानी न भरे।

खबरें और भी हैं...