पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • जीजेयू में दीक्षांत समारोह के लिए रिहर्सल आज

जीजेयू में दीक्षांत समारोह के लिए रिहर्सल आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | जीजेयू में 5वें दीक्षांत समारोह के लिए सोमवार को रिहर्सल होगी। सुबह 10 बजे स्टूडेंट्स रिहर्सल के लिए पहुंचेंगे। गौरतलब है कि जीजेयू में दीक्षांत समारोह के लिए 1650 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। रिहर्सल के दौरान छात्रों के सीटिंग अरेंजमेंट, डिग्री के लिए स्टेज पर आने-जाने में लगने वाले समय, टाइम पर सभी स्टूडेंट के सीटों पर बैठने की व्यवस्था आदि की रिहर्सल हाेगी। रिहर्सल में भाग लेने के लिए पिछले तीन वर्षों के अधिकतर छात्र विवि पहुंचे चुके हैं। इनमें छात्राओं को हॉस्टल में ठहराया गया है। समारोह को स्पेशल बनाने के लिए विवि प्रशासन की ओर से छात्र-छात्राओं व अध्यापकों के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड लागू किया है।

खबरें और भी हैं...