मानसिक रूप से परेशान महिला ने जहर खाया, मौत
हिसार | महाबीर कॉलोनी में 35 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी राजेंद्र ने बताया कि मृतका सरोज है, जिसने दूसरी शादी की हुई थी। उसका एक बेटा है। वह काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। इस वजह से जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया।