पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सुंदर कांड पाठ का किया गायन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | पंचमुखी श्री बालाजी के सुंदर भजनों पर श्रद्धालु झूमे। अग्रसेन भवन में श्री चौधरीवास धाम भक्त मंडल के संगीतमय श्री सुंदर कांड पाठ व रात्रि जागरण में कलाकारों ने भजन सुनाए। रात्रि जागरण से पूर्व बाबा का दुग्धाभिषेक व सुंदर शृंगार किया गया। चौधरीवास धाम के पुजारी भाई सोनू जोशी व भाई मोनू जोशी ने सुंदर कांड पाठ का गायन किया। पवन कुमार जोशी ने बताया कि श्रीसुंदर कांड के पाठ से हनुमान अति प्रसन्न होते हैं। इस पाठ का नित्य पाठ व श्रवण करने से श्रद्धालु पर कोई भी नकारात्मक शक्ति या संकट नहीं आता क्योंकि संकट मोचन इस पाठ से बहुत ही प्रसन्न होते हैं। प्रभु राम ने हनुमान को युगों-युगों तक अपने भक्तों का संकट हरने का वरदान दिया था।

खबरें और भी हैं...