पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • धार्मिक आयोजनों से पैदा होती है सकारात्मकता

धार्मिक आयोजनों से पैदा होती है सकारात्मकता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धार्मिक आयोजनों से सकारात्मकता पैदा होती है। जिस जगह-भजन कीर्तन होंगे, वहां भाव और स्वभाव भी जनहित में हो जाएगा। यह बात हरियाणा हाउसिंग फैडरेशन के चेयरमैन जोगीराम सिहाग ने कही। वह पटेल नगर मार्किट स्थित शिव पार्क में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन शिवा शक्ति मन्दिर, गौ माता उपचार केन्द्र, सनातन धर्म सेवा समिति व पटेल नगर मार्किट द्वारा किया जा रहा है।

इस दौरान कथा करते हुए संत अरविन्द महाराज प्रयाग वाले ने कहा कि क्यों व्यर्थ भटक रहा है। नादान रटे जा राम राम, जो आएगा तेरे बड़े काम। अर्थात हे इंसान विषय विकारों में पड़ कर क्यों अपना कीमती जीवन व्यर्थ में गंवा रहा है। अभी समय है राम का नाम जपले जो तेरे बड़े काम आएगा। वास्तव में आज हम व्यर्थ में अपना सारा दिन गंवा देते हैं, अगर कुछ समय सत्संग में लगाना पड़ जाए तो कई काम याद आ जाते हैं। अरविन्द महाराज ने राम वनवास प्रसंग की विस्तार से व्याख्या की। साथ ही उस लीला का भी वर्णन किया कि प्रभुराम जी का वनवास जाना रामायण में तीन राज्यों की कल्पना थी कि दशरथ राज्य में जो धर्मराज है, रावण का राज्य अधर्म का राज्य है तथा राम राज्य जो धर्म राज्य नहीं प्रेम राज है। दशरथ चाहते थे कि राम राज्य और रावण राज्य एक साथ चले, लेकिन प्रभु चाहते थे कि धर्म-अधर्म एक साथ तो चल सकते हैं, लेकिन प्रेम राज्य और अधर्म राज्य एक साथ नहीं चल सकते, इसलिए प्रभु ने सारी लीला रची। इस अवसर पर संतोष शास्त्री, भाजपा नेता पवन खारिया, संजीव खेड़ी प्रधान युवा पंचनद इकाई ने दीप प्रज्ज्वलन किया।

खबरें और भी हैं...