पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • खराब पड़े नेबुलाइजर डॉक्टर ने पीएमओ की टेबल पर पटके बोले इनसे क्या इलाज मिलेगा

खराब पड़े नेबुलाइजर डॉक्टर ने पीएमओ की टेबल पर पटके बोले- इनसे क्या इलाज मिलेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविल अस्पताल की इमरजेंसी के हालात खराब हैं। इमरजेंसी में यूज होने वाले मेडिकल इन्स्ट्रूमेंट तक कई महीनों से खराब पड़े हैं। इमरजेंसी में रखे गए नेबुलाइजर (स्ट्रीम अथवा भांप देने वाली मशीन) कई महीनों से खराब पड़ी है। डॉक्टरों के बार-बार रिक्वेस्ट पर भी अस्पताल प्रबंधन इसे ठीक नहीं करवा पा रहा।

खराब पड़े इन्स्ट्रूमेंट के कारण मरीजों को सही से इलाज न मिल पाने पर गुस्साए डॉक्टर ने मंगलवार को मशीनें एकत्रित कर पीएमओ कार्यालय में जाकर उनकी टेबल पर जा रखी दी। उन्होंने पीएमओ को कहा कि साहब ये हालात हैं। अब इमरजेंसी में ऐसा मरीज आया हुआ है जिसे नेबुलाइजर लगाने की जरूरत है। मगर सब नेबुलाइजर खराब पड़े हैं आप ही बताओ अब मैं क्या करूं। पीएमओ को इस पर कोई जवाब नहीं आया।

कई बार दी जा चुकी शिकायत, सुधार नहीं

इमरजेंसी स्टाफ ने बताया कि इमरजेंसी में दो नेबुलाइजर हैं। बारी-बारी कर दोनों ही खराब हो गई। अस्पताल प्रबंधन को इसके बारे में कई बार बताया गया। उच्च अधिकारियों तक शिकायत की गई मगर कोई ध्यान ही नहीं दे रहा। अस्पताल में हर रोज किसी न किसी मरीज को नेबुलाइजर लगाने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में मरीजों को बड़ी परेशानी आती है।

ऑक्सीजन लाइन फिटिंग, पंखे और एसी का मामला पेंडिंग

इमरजेंसी के स्टाफ ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन का व्यवहार हमेशा ऐसा ही रहा है। स्टाफ ने बताया कि इससे पहले इमरजेंसी में ऑक्सीजन लाइन फिटिंग की मांग की जा चुकी है। मगर आज तक नहीं हो पाई है। इमरजेंसी में ही पंखे ठीक करवाने को लेकर व एसी तक ठीक करवाने के लिए बार-बार लिखा जा चुका है, लेकिन कोई सुध लेने वाला ही नहीं है।

खराब उपकरण ठीक करवाएंगे : सीएमओ

अगर इमरजेंसी में किसी तरह का कोई इंस्ट्रूमेंट खराब है तो उसे ठीक करवाने के निर्देश दिए जाएंगे। क्या दिक्कत आ रही है ये तो पीएमओ साहब बताएंगे मगर इस तरह की समस्याएं हैं तो गलत है मामले के तह तक जाया जाएगा।\\\'\\\' - जितेंद्र कादयान, सीएमओ।

खबरें और भी हैं...