पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • स्कूटी सवार महिला से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने Rs.50 हजार से भरा बैग छीना

स्कूटी सवार महिला से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने Rs.50 हजार से भरा बैग छीना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पारिजात पर भीड़-भाड़ वाले इलाके में बाइक सवार तीन युवकों ने पति के साथ घर लौट रही महिला को पहले नीचे गिराकर घायल कर दिया फिर उसके हाथ से 50 हजार रुपयों से भरा बैग छीन ले गए। वारदात के वाद बाइक सवार सुशीला भवन रोड से होते हुए भाग गए। लोगों ने महिला और उसके पति को अस्पताल पहुंचाया।

घटना की जानकारी होते ही पुलिस पहुंची। पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इनमें एक कैमरे में सड़क पर गिरी महिला से बैग छीनते हुए एक धुंधली तस्वीर दिख रही है। गौरव छाबड़ा ने बताया कि ऑटो मार्केट में उनका इंश्योरेंस का काम है। उसके पिता एवं मां कृष्णा छाबड़ा मार्केट स्थित आॅफिस गए था। यहां रात करीब 8 बजे इंश्योरेंस से आई धनराशि के करीब 50 हजार रुपए बैग में रखकर घर लौट रहे थे। इस दौरान उसके पिता स्कूटी चला रहे थे और मां रुपयों से भरा बैग पकड़े पीछे बैठी थीं। पारिजात से चौक से डीएन कॉलेज की रोड पर पहुंच पाए होंगे कि तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने मां के हाथ रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया तो स्कूटी असंतुलित होकर गिर गई। इससे उसके मां और पिता सड़क पर गिर गए। इसके बाद बाइक सवार मां के हाथ से बैग छीन लिया।

पारिजात चौक के पास लूट का शिकार हुई कृष्णा देवी घटना की जानकारी देतीं।

पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। सीसीटीवी खंगाले लेकिन अभी तक साफ तस्वीर सामने नहीं आई है। तस्वीर में लुटेरों को पहचानना मुश्किल हैं लेकिन अभी और कैमरे देखेंगे। जल्द अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।\\\'\\\' ललित कुमार, एसएचओ, सिटी थाना।

खबरें और भी हैं...