पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • इनहांसमेंट पर आक्राेश युवा, बुजुर्ग और महिलाएं भी काले कपड़े पहन आंदोलन में हुए शामिल

इनहांसमेंट पर आक्राेश युवा, बुजुर्ग और महिलाएं भी काले कपड़े पहन आंदोलन में हुए शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
7 सेक्टरों पर आई करोड़ों रुपए की इनहांसमेंट के विरोध में मंगलवार को सेक्टरवासी बच्चे और बुजुर्ग सब सड़क पर उतर आए। स्कूली बच्चों ने घर से स्कूल के लिए निकलते वक्त काले झंडे हाथ में लेकर विरोध जताया। स्कूल बस तक वे काले झंडे लेकर गए। इसके बाद सेक्टरवासियों ने कोठियों पर काले झंडे लगाए। प्रदर्शन के लिए महिलाएं व पुरुष काले कपड़े पहनकर हुडा आॅफिस में पहुंचे। कार्यालय में न तो ईओ मिले और न ही एडमिनिस्ट्रेटर। इसके बाद सेक्टरवासियों ने कार्यालय से डाबड़ा चौक तक प्रदर्शन किया। एसपी सिक्योरिटी ने सेक्टरवासियों ने पूछा कि किसी भी अधिकारी को बुला दें आपको तो ज्ञापन ही देना है।

इस पर सेक्टरवासियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि सीएम को जो पत्र लिखे थे वो पानी से नहीं लिखे गए थे अगर डीसी या एडीसी डाबड़ा चौक पर नहीं पहुंचेंगे तो फिर लाल हो जाएगा माहौल। इस चेतावनी के बाद एडीसी एएस मान पहुंच गए। सेक्टरवासियों ने उन्हें ज्ञापन दिया और चेतावनी दी कि 19 अप्रैल से विधायक डॉ. कमल गुप्ता के आवास के समक्ष समस्या का समाधान न होने तक पड़ाव डाला जाएगा।

सेक्टरवासी बोले-इनहांसमेंट से निजात दिलाने में गुप्ता की भूमिका अभी तक शून्य

सेक्टरवासियों ने आरोप लगाया कि शहर के विधायक डाॅ. कमल गुप्ता की भूमिका अभी तक शून्य रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इनहांसमेंट से सेक्टरों में रहने वाले लोगों को निजात दिलाने में कोई प्रयास नहीं किए। इसको लेकर सेक्टरवासियों में रोष है।

एसपी सिक्योरिटी ने पूछा किस अधिकारी को बुलाएं ज्ञापन के लिए, प्रदर्शन कर रहे सेक्टरवासी बोले-पानी से नहीं लिखे थे पत्र अगर डीसी या एडीसी डाबड़ा चौक पर नहीं पहुंचेंगे तो फिर लाल हो जाएगा माहौल, चेतावनी के बाद मान पहुंचे ज्ञापन लेने, कल विधायक का आवास घेरेंगे लोग

सेक्टरवासी बोले- 27 दिन बाद भी सरकार और प्रशासन चुप

सेक्टर निवासी सबसे बुजुर्ग कंवर सिंह काली पगड़ी बांधकर प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान सेक्टरवासियों ने सरकार एवं विभाग के उच्चाधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। डाबड़ा चौक पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिला आरडब्लूए प्रधान दलबीर किरमारा, महासचिव त्रिलोक बंसल, सेक्टर 16-17 के प्रधान जितेंद्र श्योराण एवं कुलदीप वत्स ने आरोप लगाया कि 2 अप्रैल को सीएम मनोहर लाल को इनहांसमेंट की गणना ठीक करवाकर इसका समाधान निकालने के लिए ज्ञापन सौंपा था। मुख्यमंत्री ने समाधान का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। 27 दिन के आंदोलन के बाद भी सरकार, प्रशासन, विभागीय अधिकारी चुप रहे।

लोगों ने हुडा ऑफिस से डाबड़ा चौक तक निकाला रोष मार्च, बच्चे भी स्कूल बसों तक काले झंडे लेकर पहुंचे

ज्ञापन लेने आए एडीसी को न लगे धूप सिर पर लगा दी छतरी

ज्ञापन लेने पहुंचे एडीसी डाबड़ा चौक पर रुक गए। प्रदर्शनकारियों के पहुंचने के साथ ही वे पहुंच गए। उन्होंने सेक्टरवासियों का ज्ञापन लिया और आश्वासन दिया कि आपकी बात सरकार तक पहुंचा दी जाएगी। उधर प्रदर्शनकारियों ने एडीसी को धूप से बचाने के लिए छतरी लगा दी। इस दौरान सुजान सिंह बैनीवाल, डाॅ. एसवी आर्य, विनोद तोसावड़, डाॅ. किताब सिंह पूनिया, सद्भावना संस्था के अध्यक्ष अमित ग्रोवर, जगमन सरपंच, उमराव शर्मा, सुरेश बेदी, ओपी चावला, चंद्र कटारिया, प्रवीण जैन, राजबीर दुहन, सुभाष जैन, बलवान श्योराण, शकुंतला जाखड़, दिलबाग हुड्डा, राजाराम गोदारा, सुरेंद्र धुंधवाल, साधुराम कुलेरी, राजेंद्र चौहान, रामभगत मलिक, विजेंद्र नैन, राजकुमार दलाल, कर्नल चत्तर सिंह गोयत, तेजेंद्र गुप्ता, कर्नल चंद्र सिंह, करतार सिंह श्योराण, राजकुमार रेड्डू, भीमसिंह, जगदीश जांगड़ा, कमला लोहान आदि शामिल हुए।

डाबड़ा चौक पर प्रदर्शन करते हुए सेक्टरवासी।

राज्यस्तरीय मीटिंग आज

इनहांसमेंट को विरोध में हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर्स कान्फिडरेशन की राज्य स्तरीय बैठक बुधवार को जींद में होगी। संयोजक यशवीर मलिक ने बताया कि जिसमें 15 जिलों लोग आएंगे।

खबरें और भी हैं...