पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घर में अकेले सो रहे युवक की हत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव मय्यड़ में 38 वर्षीय व्यक्ति संजय की रात को सोते वक्त सिर में चोट मारकर किसी ने हत्या कर दी। सिर में गहरी चोट के निशान मिले हैं। वारदात के बारे में परिवार को सुबह पता चला जब छोटा भाई अशोक भाई को चाय पीने के लिए दूसरे घर से बुलाने के लिए गया। मौके पर जाकर देखा तो बेड पर ही खून से सना शव पड़ा था।

मामले की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है। सदर थाना पुलिस ने मृतक के पिता सुरजीत के बयान पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में पिता ने बताया कि उसका बड़ा बेटा संजय परिवार से अलग दूसरे मकान में रहता है। संजय की प|ी पिछले 10-12 दिन पहले अपने मायके चली गई थी। बेटा घर में अकेला था।

रात को वह मां के पास खाना खाने आया करीब 9 बजे वापस जाकर अपने मकान पर सो गया। हर रोज वह सुबह चाय पीने के लिए भी मां के पास आ जाता था। जब मंगलवार सुबह वह घर पर नहीं आया तो छोटा बेटा अशोक उसे बुलाने के लिए गया। जब अशोक पहुंचा तो संजय का शव बेड पर ही खून से लथपथ पड़ा था। उसके सिर में चोट लगी थी। अंदेशा लगाया जा रहा है कि संजय पर सोते वक्त किसी ने हमला किया है।

छोटा भाई सुबह बुलाने गया तो बेड पर खून से सना मिला शव

पिता बोले, 7-8 माह पहले छोटे बेटे पर हुआ था हमला

पुलिस को दिए बयान में पिता सुरजीत ने बताया कि करीब 7-8 महीने पहले उसके छोटे बेटे अशोक पर भी हमला हुआ था। आज तक ये भी नहीं पता चल पाया है कि आखिर हमलावर कौन थे। पिता ने पुलिस को बताया है कि उनकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं है फिर मर्डर किसने और क्यों किया उन्हें जानकारी नहीं है।

पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। गुत्थी सुलझाने की कोशिश की जा रही है।\\\'\\\' कुलबीर सिंह, एसआई सदर थाना।

खबरें और भी हैं...