पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • सेक्टर 14 के लोगों का फैसला, सांझी दीवार के लिए Rs.10 प्रति ईंट तय

सेक्टर-14 के लोगों का फैसला, सांझी दीवार के लिए Rs.10 प्रति ईंट तय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | सेक्टर-14 में मकान बनाते समय प्लाॅटधारक वहां रह रहे अपने पड़ाेसी को अब सांझी दीवार के लिए 10 रुपए प्रति ईंट के हिसाब से भुगतान करेगा। पहले यह लागत साढ़े 8 रुपए थी। यह फैसला आज सेक्टर-14 रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधान अजय जिंदल ने की। उक्त जानकारी देते हुए सेक्टर निवासी एवं मीडिया प्रभारी जीसी नारंग ने बताया कि बिल्डिंग मैटीरियल के दाम रोजाना बढ़ रहे हैं। इस कारण यह फैसला लेना पड़ा। बैठक में सचिव संदेश शर्मा, वित्त सचिव मनीष बंसल, शशी लोहिया, संजय सातरोडिया, गजानन सिंगल, डॉ. कुलवंत जांगड़ा, सुरेश कुमार जांगड़ा, मेजर एनआर शर्मा, देवेंद्र लावट, दिनेश कुमार, महावीर प्रसाद, डॉ. नारंग, आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...