पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • कार की किट में भर रहा था गैस, सिलेंडर लीक होने से भड़की आग की चपेट में आया छात्र, गंभीर

कार की किट में भर रहा था गैस, सिलेंडर लीक होने से भड़की आग की चपेट में आया छात्र, गंभीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रोहा | सदलपुर गांव में सिलेंडर लीक होने से लगी आग में 12वीं का छात्र गंभीर रूप से झुलस गया। उसे मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों को दिए बयान में सदलपुर निवासी साहिल ने बताया कि उसका भाई ईश्वर सिंह 12वीं का छात्र है। वह मंगलवार सुबह रसोई गैस सिलेंडर से कार में गैस भर रहा था बगल में खड़े साहिल ने बीड़ी पीने के लिए माचिस जलाई जिससे लीक सिलेंडर की गैस ने आग पकड़ ली। जिससे उसका भाई गंभीर रूप से झुलस गया। उसने शोर मचाया तो परिवार के लोग भागकर आए और आग को बुझाया। उसे मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया गया। मेडिकल सीएमओ डाॅ. राकेश शर्मा ने बताया कि युवक का शरीर आगे से 50 फीसदी झुलसा हुआ है। जिससे उसकी हालत गंभीर बनी है।

बाइक से गिरकर तीन दोस्त घायल

अग्रोहा |
न्याली खुर्द गांव के पास सोमवार रात को बाइक के आगे नील गाय आने से तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया गया है। जहां पर एक एक युवक की हालत गंभीर बनी है। शाहपुर निवासी सन्नी ने बताया कि वह तथा उसका दोस्त असरावां निवासी प्रवीन कुमार, मिल गेट हिसार निवासी प्रवीन हिसार से असरावां गांव जा रहे थे तो रास्ते में न्योली खुर्द गांव के पास अचानक बाइक के आगे नील गाय आ गई, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया गया। जहां पर असरावां निवासी प्रवीन कुमार की हालत गंभीर बनी है। चिकित्सकों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।

खबरें और भी हैं...