शिक्षा के बिना किसी भी समाज में तरक्की सम्भव नहीं : सजन लावट
हिसार| कोई भी समाज बिना शिक्षा के तरक्की नहीं कर सकता, इसलिए सबसे पहले शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए। यह बात अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सजन लावट ने अपने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा कि स्वर्णकार समाज के बच्चे शिक्षा के मामले में उतने जागरूक नहीं हैं, जितना उन्हें समय के अनुसार होना चाहिए। आज के आधुनिकता के युग में अगर कोई व्यक्ति या समाज शिक्षा के मामले में पिछड़ गया तो फिर वो हर क्षेत्र में भी पिछड़ता चला जाएगा। इसलिए हम सबका कर्तव्य है कि शिक्षा के क्षेत्र में आवश्यक कदम उठाएं। आज समाज के होनहार और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा के लिए उन्हें उचित माहौल दें तो आने वाले समय मे वे होनहार समाज के कर्णधार बनेंगे। लावट ने कहा कि स्वर्णकार समाज के बच्चों में काबिलियत की कोई कमी नहीं है। आज प्रत्येक समाज का संगठन शिक्षा को लेकर गम्भीर है क्योंकि बिना शिक्षा के किसी का भी सर्वांगीण विकास नहीं हो सकता।