पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • सरकार की खेल नीतियों की बदौलत चमका हरियाणा का नाम : हनुमान ऐरन

सरकार की खेल नीतियों की बदौलत चमका हरियाणा का नाम : हनुमान ऐरन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकार की खेल नीतियों की बदौलत चमका हरियाणा का नाम : हनुमान ऐरन

हिसार| हिसार विधानसभा क्षेत्र निगरानी कमेटी भाजपा के संयोजक हनुमान ऐरन ने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीतियों की बदौलत राष्ट्रीय फलक पर हरियाणा का नाम रोशन हुआ है। ऐरन ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत के साथ-साथ इसमें भाजपा सरकार की खेल नीतियों का भी पूरा योगदान रहा है। विजेता स्वर्ण पदक खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार द्वारा 1.5 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि दिए जाने से खिलाड़ियों का खेलों के प्रति उत्साह काफी बढ़ा है। स्वयं मुख्यमंत्री ने स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी का स्वागत कर उनके उत्साह को और बढ़ाया है। इसके साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों में पदक लाने वाले खिलाड़ियाें को सरकारी नौकरी भी मिलना तय है। इससे साबित होता है कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कितनी गंभीरता से कार्य कर रही है, जिसकी बदौलत आज हरियाणा खेलों के मामले में देश का सिरमौर बना हुआ है। ऐरन ने कहा कि ने केवल खेल बल्कि हरियाणा आज उद्योग, कृषि, शिक्षा, हेल्थ हर वर्ग में ऊंचाइयों को छू रहा है जो केवल भाजपा के सुशासन की बदौलत संभव हो पा रहा है।

खबरें और भी हैं...