पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • अभाविप ने शिक्षामंत्री रामबिलास को ज्ञापन सौंपकर बताई समस्या

अभाविप ने शिक्षामंत्री रामबिलास को ज्ञापन सौंपकर बताई समस्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीजेयू में पांचवें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने आए शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विश्वविद्यालय इकाई ने शिक्षा के मुद्दों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

इस बारे में प्रदेश मंत्री सुनील भारद्वाज ने बताया कि देश-प्रदेश में स्कूलों की बात हो या कॉलेज, विश्वविद्यालय की बात हो शिक्षा को लेकर बहुत सी खामियां नजर आ रही हैं। विद्यार्थी सेमेस्टर सिस्टम से परेशान है, वहीं नॉन टीचिंग, टीचिंग के लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल ज्यादा से ज्यादा करवाना चाहिए। जबकि शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बढ़ रही फीस भी एक बहुत बड़ा मुद्दा बन गई है। अगर इसी तरीके से लगातार फीस में वृद्धि होती रही तो साधारण परिवार से आए विद्यार्थी किस तरीके से शिक्षा का लाभ ले पाएंगे। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा को लेकर भी सरकार को अच्छी नीतियां बनानी होगी जिससे ज्यादा छात्र उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर हो सके। वहीं शिक्षा मंत्री ने उनकाे ज्ञापन लेकर मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विजय देपल, डाॅ. नरेश, पिंकी लूथरा ,सुगम वत्स, प्रिंस ठकराल व हिमांशु छाबड़ा सहित अन्य छात्र इस अवसर पर मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...