पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • अब दिव्यांग कानों से सुनेंगे किताबें और उंगलियों से पढ़ सकेंगे अक्षर

अब दिव्यांग कानों से सुनेंगे किताबें और उंगलियों से पढ़ सकेंगे अक्षर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | कानों से किताबें सुनना और उंगलियों अक्षरों को पढ़ना, आप सोच रहे होंगे कि यह कैसे संभव है। मगर प्रशासन ऐसा संभव कराने जा रहा है। दरअसल प्रशासन दिव्यांगता से ग्रसित बच्चों व युवाओं के लिए एक स्पेशल लाइब्रेरी का निर्माण कराने जा रहा है। यह लाइब्रेरी ऐसे उपकरणों से लैस होगी जिसके माध्यम से देखने में असमर्थ दिव्यांग किताब में लिखा डेटा को सुन सकेंगे। अगर उन्हें ब्रेल लिपि पढ़नी आती है तो लाइब्रेरी में ऐसी किताबों का भंडार होगा जो विशेष तौर पर न देखने वाले व्यक्तियों के लिए बनी है। इस प्रोजेक्ट को सरकार ने हरी झंडी दे दी है। अब जिला प्रशासन अपने स्तर पर इसके निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने का कार्य करेगा।खास बात यह है कि इसके निर्माण में खास हिदायत दी गई है कि लाइब्रेरी में आने जाने से लेकर सभी प्रबंध ऐसे किए जाएं जो दिव्यांगों के लिए सुगम हों।

लाइब्रेरी में क्या होगा खास

शारीरिक रूप से सुविधाजनक लाइब्रेरी परिसर

डेसिबल फ्री डेस्क

दिव्यांगों को गाइड करने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर्मचारी

लाइब्रेरी परिसर में चित्रों के माध्यम से लोकेशन समझाना

बच्चों के लिए अलग डिपार्टमेंट

डिजिटल ऑडियो इन्फॉर्मेशन सिस्टम

आंकड़ों में जानिए दिव्यांगों की स्थिति

जिले में 25000 दिव्यांग

14000 दिव्यांग लेते हैं दिव्यांगता पेंशन

100 प्रतिशत शारीरिक रूप से अक्षम होने पर बस पास की सुविधा

रेल पास की भी मिल रही सुविधा।

पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप

सरकार से मिली मंजूरी: डीसी

दिव्यांगों के लिए विशेष लाइब्रेरी बनाई जाएगी। इसके लिए सरकार ने मंजूरी दे दी है। अब हम प्रस्ताव तैयार कर आगे की कार्रवाई करेंगे। -अशोक कुमार मीणा, उपायुक्त

खबरें और भी हैं...